अल्मोड़ा, जनवरी 5 -- ग्राम पंचायत टिमटा में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 'हर घर नल हर घर जल' योजना के घटिया निर्माण का आरोप लगाया। कहा कि माह में कभी कभार पानी मिल रहा है। ऊपर से लोगों को भारी भरकम बिल पकड़ाए जा रहे हैं। जिपं सदस्य सरस्वती किरोला की मौजूदगी में हुई बैठक में ग्रामीणों ने लंबे समय से चल रही पेयजल की समस्या पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि 'हर घर नल, हर घर जल' योजना के तहत विभाग ने नैथना देवी पेयजल योजना की पुरानी लाइन से कनेक्शन बांट दिए। मुख्य टैंक से अलग पाइप लाइन नहीं बिछाई। इसके चलते माह में एक सप्ताह भी पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, विभाग द्वारा भारी भरकम बिल ग्रामीणों से वसूले जा रहे हैं। कहा कि मजबूरन अनेक परिवारों ने अपने पेयजल कनेक्शन कटवा दिए हैं। उन्होंने योजना के जांच की मांग उठाई और बिलों में संशोधन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.