बदायूं, जनवरी 26 -- सैदपुर, संवाददाता। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कुनार में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने स्वच्छ जल के महत्व, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किये। विधायक ने कहा कि हर घर जल के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह परियोजना लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, अरुण, चंद्ररेश्वर मीना, नरेश, सुरेंद्र कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...