आरा, मई 12 -- आरा। निज प्रतिनिधि हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत सोमवार को आरा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह और वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मुखिया के नेतृत्व में गोठहुला पंचायत के बरौली, भुसौला, हसनपुरा, पिपरहिया में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। साथ ही घर-घर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इसके बाद गोठहुला गांव में जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के बतौर आरा प्रखंड प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है। आरा प्रखंड अध्...