भभुआ, अप्रैल 25 -- (सिंगल) भगवानपुर। मुंडेश्वरी महोत्सव पर हर घर-आंगन व छत पर दीप जलाने की अपील मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कैमूरवासियों से की है। उन्होंने कहा कि जब से मुंडेश्वरी महोत्सव प्रारंभ हुआ है, तब से जिले के लोग शाम छह बजे दीप जलाते रहे हैं। उन्होंने कैमूरवासियों से आशा ही नहीं, विश्वास जताया है कि वह इस परंपरा का निर्वहन करेंगे। माता रानी के दरबार, सीढ़ी, परिसर आदि जगहों पर दीपक जलाए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मां मुंडेश्वरी महोत्सव का आगाज भी दीप प्रज्जवलित की किया जाएगा। मां की भव्य आरती भी उनके दरबार में पुजारियों द्वारा की जाएगी। हादसे में युवक घायल, हायर सेंटर रेफर भभुआ। चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव के पास ...