बलूचिस्तान, मार्च 12 -- Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने हाईजैक की गई ट्रेन के 190 यात्रियों को बचाते हुए 30 विद्रोहियों को मार गिराया। इस बीच, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जाफर एक्सप्रेस और उसके 200 से अधिक बंधकों पर बीएलए के निरंतर नियंत्रण के बाद कैदियों की अदला-बदली के लिए उसके पास केवल 24 घंटे बचे हैं। इसके बाद हर घंटे पांच को मौत के घाट उतारेंगे। बयान में बीएलए ने यह भी कहा कि यदि इस अंतिम समय सीमा के भीतर कैदियों की अदला-बदली पर कोई व्यावहारिक प्रगति नहीं हुई, तो सभी बंधकों पर बलूच राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा चलाया जाएगा। शुरुआत में, बीएलए ने कैदियों की अदला-बदली के लिए बातचीत करने के लिए पाकिस्तान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.