प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज,संवाददाता। प्रयागराज से सुलतानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने इस रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार कर दिया है। अब सुलतानपुर के लिए हर आधे से एक घंटे के अंतराल पर इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध होगी। वर्तमान में इस मार्ग पर 13 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज से कुल 23 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। जैसे-जैसे अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन विकसित होंगे, इलेक्ट्रिक बसों का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...