वॉशिंगटन, फरवरी 27 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने में जुटे हैं। उनके सत्ता में आने के बाद से कई जहाजों में भरकर भारत, ब्राजील, अल सल्वाडोर, मेक्सिको समेत कई देशों के हजारों लोगों को वापस भेजा जा चुका है। यही नहीं अब वह 227 साल पुराना एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में हैं, जिससे हर गैर-अमेरिकी के बाहर होने का खतरा होगा। उनके इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की भी बात चल रही है, लेकिन वह कानून लागू कर पाए तो अमेरिका समेत दुनिया भर में बड़ी हलचल मचेगी। यह कानून है, एलियन एनिमीज ऐक्ट, 1798। यह कानून राष्ट्रपति को वॉरटाइम शक्तियां देता है। वह राष्ट्रहित के नाम पर किसी भी गैर-अमेरिकी मूल के नागरिक को देश से बाहर कर सकते हैं। यह कानून वॉरटाइम के लिए था और सामान्य परिस्थितियों में डोनाल्ड ट्रंप इसे लागू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.