आगरा, जून 23 -- क्रीड़ा भारती की ब्रज, मेरठ व उत्तराखंड प्रांत की क्षेत्रीय बैठक 21-22 जून को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में हुई। सात सत्रों में संपन्न हुई बैठक का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर क्रीड़ा भारती का उद्देश्य हर गली, मोहल्ले, गांव तक कबड्डी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना व उनका अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार व योग नियमित रूप से करें। देश के सभी नागरिक सूर्य नमस्कार करेंगे तो इससे बल, विद्या, बुद्धि का विकास होगा व अनुशासन का भाव भी जागृत होगा। क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि क्रीड़ा भारती के प्रमुख आयाम में दिव्यांग आयाम भी शामिल है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रांतों में इसके प्रमुख घोषित हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.