पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कार्यपालक अभियंताओं के साथ हर खेत तक सिंचाई का पानी के तहत विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी द्वारा हर खेत तक सिंचाई का पानी के तहत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सिंचाई प्रबंधन के तहत सरकारी नलकूपों, नहरों की स्थिति, पुल निर्माण, लिफ्ट सिंचाई योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत सभी योजनाओं की जांच करने और जो योजना बंद है, उसका कारण सहित निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। ताकि किसानों के फसलों को पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न नहीं हो सके। बनमनखी में पुल निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.