नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, ‌वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कर्तव्य भवन में बना यह पहला बजट केंद्र सरकार के जनता के प्रति दायित्वों का निर्वहन करता है। इस बजट से हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण, उद्योग, पर्यटन, तीर्थ स्थल विकास, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने वाला यह बजट युवा भारत को नए पंख लगाएगा। सचदेवा ने कहा कि बुजुर्गों की चिकित्सा को बढ़ावा देते बजट में मेडिकल टूरिज्म के साथ ही नौकरियों का सृजन होगा। राष्ट्रीय होटल उद्योग के बढ़ने, तीर्थ स्थल विकास व सांस्कृतिक संरक्षण से हजारों नई नौकरियां सृजित होंगी। सचदेवा ने कहा कि खेलों व खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता यह बजट युवा फ्रेंडली है। वहीं, नए कर न लगाकर सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। इस दौरा...