रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में शनिवार को महिला दिवस पर हुए आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने नारी शक्ति को नमन किया। कहा कि महिलाओं को समाज में समानता, सम्मान और प्रोत्साहन देने का अवसर है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आईएचएम सभी महिलाओं को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्कूल, शिक्षण संस्थान और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्रों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.