शामली, नवम्बर 28 -- सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सप्त शक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल शामिल हुईं। शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सप्त शक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि गीता में कहा गया कि श्रीकृष्ण ने कहा कि मैं एक नारी में विद्यमान हूं। उन्होंने बताया कि सप्त शक्ति का मतलब सात नारियों से है। अपने आप को पहचानने की जरूरत है। मैं पेशे से डाक्टर हूं तथा मेरे पास बहुत महिलाएं आती है। हमें लड़की की वजह से गर्भपात नहीं कराना चाहिए। लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढाना चाहिए और आपकी सुरक्षा के लिए महिला आयोग बना है। अगर कोई आपको परेशान क...