कौशाम्बी, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डायट मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मां सरसस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नारी सुरक्षा, स्वावलंबन के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान एवं स्थान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार बैंक सखी के माध्यम से महिला समूहों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इससे महिलायें आत्मनिर्भर एवं स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.