भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि सैंडिस कंपाउंड में मंच के सामने बने रैंप पर जब श्रीश्री रविशंकर चल रहे थे तो सभी उन्हें कैमरे में कैद करना चाह रहे थे। उनकी हर गतिविधि लोगों में जोश भर रही थी। जिस समय उन्होंने लोगों से मोबाइल निकालकर फ्लैश ऑन कर एकजुटता का संकप्ल लेने को कहा। तब लोगों का उत्साह देख श्रीश्री ने भी अपना मोबाइल निकालकर उसका फ्लैश जलाया। सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग के अवशेष को देखते ही पूरा मैदान हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस पल को अद्भुत और भावनात्मक बताया। कई लोगों ने वीडियो कॉल के माध्यम से शिवलिंग के अवशेष और श्रीश्री के दर्शन परिजनों को कराया। ड्रोन से रखी गई नजर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अयोजकों द्वारा ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। किसी भी आपातकालीन स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.