नई दिल्ली, फरवरी 7 -- उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित हर की दून घाटी को हिमालय की सबसे सुंदर और प्राचीन घाटियों में गिना जाता है। समुद्र तल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह अपनी हरी-भरी वादियों, बर्फ से ढकी चोटियों, शांत गांवों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकिंग के शौकीनों और भीड़-भाड़ से दूर सुकून चाहने वालों के लिए यह घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है।हर की दून घाटी का धार्मिक और पौराणिक महत्व हर की दून का नाम पौराणिक कथाओं से जुड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि महाभारत के पांडव भाई इसी मार्ग से स्वर्ग गए थे। स्थानीय लोग इस घाटी को पवित्र मानते हैं और आज भी यहां की संस्कृति में परंपराओं और आस्था की झलक साफ दिखाई देती है।हर की दून ट्रेक: एडवेंचर और नेचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हर की दून ट्रेक...