मुंबई, मार्च 21 -- गुड़ में कई पोषक तत्व होते हैं। चीनी के बजाय इसे मीठे का हेल्दी विकल्प माना जाता है। गुड़ एनर्जी का सोर्स है। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। इसमें आयरन, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। लेकिन गुड़ फायदेमंद है इसका मतलब ये नहीं है कि हर कोई कितनी भी मात्रा में इसे खा सकता है। यहां जानें किन 6 लोगों को गुड़ नहीं खाना चाहिए। 1. डायबिटीज है तो न खाएं

10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम चीनी होती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर शुगर से जुड़ी दिक्कत है तो गुड़ से  परहेज करें।  2. नकसीर वाले न खाएं गुड़

गर्मी के मौसम में ज्यादा गुड़ खाने से नाक से खून की दिक्कत भी हो सकती है। अगर आपको नोज ब्लीडिंग की दिक्क...