देहरादून, नवम्बर 27 -- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस वर्करों की मीटिंग लेकर आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनमें जोश भरा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को मजबूती के साथ बूथ पर सतर्क रहना है और फर्जी वोटर व फर्जी मतदान रोकना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में सचेत रहते हुए अपने वोटरों को जबरन काटने से रोकना है। गुरुवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के निरंजनपुर वार्ड 76 के बूथ संख्या 74 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा ने अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में कांग्रेस वर्करों को एकजुटता व सक्रियता का पाठ पढ़ाया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वह 2009 में धर्मपुर विधानसभा के प्रथम बार वोटर बने थे। धर्मपुर की जनता ने बहुमत के साथ का...