नई दिल्ली, फरवरी 5 -- सच्चा प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होती और न ही इसे बयां करने का कोई तयशुदा वक्त होता है। आप चाहे सोलह साल की उम्र में पहली बार किसी के लिए खास महसूस करते हों, या साठ की उम्र में अपने हमसफर का हाथ थामकर जीवन के कई उतार-चढ़ाव देख चुके हों, दिल की बात कहने का जादू हमेशा नया ही रहता है। शब्द जब भावना बन जाते हैं, तो वे रिश्तों में फिर से वही ताजगी भर देते हैं जो शायद समय की धूल में कहीं दब गई होती है। ऐसे में कई बार एक छोटा सा मैसेज वो काम कर जाता है, जो बड़े-बड़े तोहफे तक नहीं कर पाते हैं। तो चलिए, इस वैलेंटाइन वीक उम्र और झिझक की बेड़ियों को तोड़कर, इन खास लव मैसेज, प्यार भरे कोट्स, शायरी मैसेज और मोहब्बत के संदेशों के जरिए अपने पार्टनर को फिर से प्यार का एहसास दिलाते हुए जताए कि वो आपकी जिंदगी में कितने अनमोल हैं। ...