रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026' के तहत शनिवार को मेयर विकास शर्मा ने शैलजा कॉलोनी स्थित नीलकंठ धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। इस दौरान सामूहिक रूप से 'ओउम नमः शिवाय' का जाप कर वातावरण को शिवमय बनाया गया। मेयर ने कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण को एक हजार वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 8, 9 और 10 जनवरी 1026 को तीन दिनों तक चले उस आक्रमण के बावजूद सनातन संस्कृति नष्ट नहीं हुई, बल्कि हर बार और अधिक सशक्त होकर पुनः खड़ी हुई। वर्ष 2026 सोमनाथ की सहनशीलता, निरंतरता और सांस्कृतिक विजय के एक हजार वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है। मेयर ने कहा कि आक्रांताओं ने हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.