धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि झरिया रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधिश डीसी अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के आरोपी हर्ष सिंह एक बार फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने हर्ष सिंह को अंतिम मौका देते हुए हाजिर होने का आदेश दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित तिथि को यदि हर्ष सिंह हाजिर नहीं होंगे तो उनका बंध पत्र रद्द कर दिया जाएगा। दूसरी ओर नंद कुमार सिंह उर्फ मामा की ओर से अधिवक्ता आयुष श्रीवास्तव ने आवेदन देकर कहा कि नंद कुमार सिंह रांची की होटवार जेल में बंद है। मामला सफाई बयान के लिए है, उन्हें अपने मुवक्किल से बात करनी है, इसलिए उन्हें सशरीर अदालत में बुलाने का आदेश जेल प्रशासन को दिया जाए, जिस पर अदालत ने नंद कुमार सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.