खुमटइ, जनवरी 31 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि वह लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के खिलाफ 'कम से कम 100 मामले' दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया मंदर द्वारा उनपर बांग्ला भाषी मुसलमानों को निशाना बनाकर नफरती भाषण देने का आरोप लगाने और इस संबंध में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के बाद आई है। सरमा ने मंदर पर राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी)अद्यतन करने के उद्देश्यों को विफल करने का आरोप लगाया। उन्होंने गोलाघाट जिले के खुमटइ में एक कार्यक्रम में कहा, ''हर्ष मंदर कौन हैं? मैंने उनके जैसे कई लोगों को देखा है।'' खबरों के मुताबिक, मंदर ने दिल्ली के हौज खास थाने में शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 'असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के खिलाफ नफरत, उत्पीड़न और भेदभाव को बढ़ावा देने' सं...