रामपुर, फरवरी 7 -- बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रामपुर मार्ग स्थित मधुपरा गांव में जन्मदिन के अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक युवक ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हर्ष फायरिंग की पूरी घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से मामले का संज्ञान लिया गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि फायरिंग में उत्तराखंड के रामनगर मोहल्ला खताड़ी निवासी सत्यम पुत्र अजय तथा मधुपरा ग...