सहारनपुर, फरवरी 20 -- कोतवाली मंडी क्षेत्र के रामलीला भवन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से भाजपा के मानकमऊ मंडल के महामंत्री शिवचरण रोहिला (51) की मौत हो गई। फायरिंग से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। एसएसपी और एसपी सिटी सहित कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दूल्हे का जीजा है, जिसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के नवादा रोड स्थित कमल विहार निवासी शिवचरण रोहिला गुरुवार रात कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी नवीन उपाध्याय के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। शादी गऊशला रोड स्थित रामलीला भवन में थी। नवीन उपाध्याय का रिश्तेदार रोहित उपाध्याय निवासी मोहल्ल...