वाराणसी, नवम्बर 30 -- सारनाथ, संवाददाता। सिंहपुर (सारनाथ) अंडरपास के निकट शनिवार भोर में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी गई पिस्टल से दोस्त पर ही गोली चला दी। मामले में सारनाथ पुलिस ने दुल्हन के भाई, उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि पिस्टल बेचने वाले की तलाश की जा रही है। बलुआ (चंदौली) के रामगढ़ निवासी आकाश यादव लखनऊ में बी.टेक का छात्र है। उसकी बहन की शादी शनिवार को थी। हर्ष फायरिंग के लिए उसने गाजीपुर के मयंक यादव से देसी पिस्टल खरीदी थी। शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ से उसके दोस्त ट्रेन से शनिवार भोर में पहुंचे थे। इसमें बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी निवासी अखिल पांडेय, कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा निवासी सोनू सिंह तथा गाजीपुर, देवरिया और बिहार के चार अन्य दोस्त थे। आकाश यादव भोर में सभी को शिवपुर स्टेशन ...