बदायूं, दिसम्बर 4 -- बदायूं। दावत में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली के पिंदारा गांव के यशवीर सिंह पुत्र जागन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर को वह दबतोरी रोड स्थित बाई जी मंदिर की धर्मशाला में दावत में गए थे। दावत के दौरान देवेंद्र यादव पुत्र किशनवीर, किशनवीर पुत्र लाखन और राजूपाल पुत्र महेन्द्रपाल तमंचा लेकर आए और हर्ष फायरिंग करने लगे। यशवीर सिंह और दावत में मौजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग को मना किया तो तीनों आरोपियों ने गालियां दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में इनके साथ दो-तीन और लोग भी शामिल थे। दावत में मौजूद अन्य लोगों ने यशवीर सिंह को बचाया, इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान यशवीर का मोब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.