वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी में शादी समारोह के समय बवाल हो गया। सिंहपुर (सारनाथ) अंडरपास के निकट शनिवार भोर में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी गई पिस्टल से दोस्त पर ही गोली चला दी। मामले में सारनाथ पुलिस ने दुल्हन के भाई, उसके एक दोस्त को पुलिस ने उठा लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिस्टल बेचने वाले की तलाश की जा रही है। बलुआ (चंदौली) के रामगढ़ निवासी आकाश यादव लखनऊ में बी.टेक का छात्र है। उसकी बहन की शादी शनिवार को थी। हर्ष फायरिंग के लिए उसने गाजीपुर के मयंक यादव से देशी पिस्टल खरीदी थी। शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ से उसके दोस्त ट्रेन से शनिवार भोर में पहुंचे थे। इसमें बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी निवासी अखिल पांडेय, कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा निवासी सोनू सिंह तथा गाजीपुर, देव...