बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी थी। गोली लगने से एक बच्ची जख्मी हो गयी थी। पुलिस ने फायरिंग आरोपित को अस्थावां से पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अस्थावां गांव निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। उससे पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...