मैनपुरी, नवम्बर 28 -- औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव में हर्ष फायरिंग की गई। रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की। पता चला कि आरोपी ने एक जन्मदिन कार्यक्रम पर रिवाल्वर से हर्ष फायर किया। उपनिरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाने के उपनिरीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के गांव नगला मिंते की ओर गस्त कर रहे थे। तभी पता चला कि हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी पूरन सिंह पुत्र राम सिंह नगला मिंते का है। इस आरोपी ने 17 नवंबर को गांव के ही छविराम पुत्र जिलेदार सिंह की पुत्री के जन्म दिवस पर रात्रि आठ बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...