बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। संवाददाता गिरवां पुलिस को जरिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला। वीडियो में युवक हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था। तत्काल संज्ञान में लेकर थाना जांच की गई। पाया गया कि थाना गिरवां क्षेत्र के स्योढ़ा निवासी रियाज खां अपने पारिवारिक इरफान के मेहंदी रस्म कार्यक्रम के दौरान लाइसेंसी बन्दूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने दोनाली बंदूक बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...