बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने पिस्तौल व कारतूस किया बरामद शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता। शादी के जश्न में अवैध पिस्तौल से हर्ष फायरिंग करना नशे में धुत युवक के लिए महंगा साबित हुआ। फायरिंग की सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंची । पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहा युवक पिस्तौल व कारतूस फेंककर भाग निकलने में सफल रहा। हर्ष फायरिंग का यह मामला बरुई गांव का है। इस संबंध में गांव के ही रविश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में ही किसी परिवार की शादी थी। शादी में नशे में धुत होकर युवक फायरिंग कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो युवक हथियार फेंककर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.