बुलंदशहर, फरवरी 20 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय की सुनारों वाली गली में भात कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल आठ वर्षीय मासूम की जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी है। नोएडा के निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने देर रात बालक के सिर का ऑपरेशन किया है, जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने आगामी 48 घंटे बालक के लिए ''क्रिटिकल'' बताए हैं। उधर, पीड़ित पिता की तहरीर पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में गुरुवार शाम को एक लड़की की होने वाली शादी के चलते रिश्तेदार भात लेकर आये थे। उसी दौरान कार्यक्रम में शामिल एक नाबालिग ने अपने पिता के लाईसेंसी हथियार से फायरिंग की। एक गोली अहाते में खड़े 8 वर्षीय बालक रेयांश पुत्र हिमांशु वर्मा के सिर को भेदती हुई आरपार निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.