गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में आयोजित छठां अतुल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा, स्कूल निदेशक मुनीष अग्रवाल और प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन चौ. छबील दास तथा जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मैच हुआ। छबील दास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाए। जवाब में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल चार विकेट पर 89 रन ही बना सका। मैन ऑंफ द सिदार्थ रहे, जिन्होंने एक विकेट के साथ 54 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल व गुरूकुल द स्कूल के बीच हुआ। न्यू रेनबो ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बनाए। गुरूकुल द स्कूल ने पांच विके...