भदोही, नवम्बर 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोक नायक एवं आदिवासी नेता धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में विकास भवन सभागार में मनाया गया। इसमें बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। पीएम और सीएम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर डीएम शैलेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीसी मनरेगा राजाराम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान डीडीओ ने बताया कि जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की शौर्यगाथा हर देशवासी को ऊर्जा से भर देती है। जल,जंगल एवं जमीन को बचाने के लिए महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षो को सदैव याद रखा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.