मुरादाबाद, जनवरी 24 -- आरएसडी अकेडमी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ ने मां सरस्वती की पूजा की। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, सामूहिक आराधना और प्रसाद वितरण हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आरएसडी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया और कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, साहित्य और कला की देवी हैं। इस दिन अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर विद्या का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा दी जाती है। सहनिदेशिका डॉ. जी कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. गौरव कुमार, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.