सहारनपुर, फरवरी 12 -- हकीम अजमल खां की स्मृति में देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज में यूनानी-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को खेल सांस्कृतिक सप्ताह का समापन भी हुआ। कार्यक्रम में यूनानी तिब्ब के क्षेत्र में अमूल्य सेवाएं देने वाले हकीमों और खेलों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। स्टेट हाइवे के निकट करंजाली रोड स्थित देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ए एंड यू तिब्बिया कॉलेज दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरशद अंसारी ने कहा कि यूनानी-डे हमारी इल्मी पहचान और हकीम अजमल खान की बेमिसाल सेवाओं की याद दिलाता है। हमें इस विरासत को नई नस्ल तक पहुंचाना है। तिब्बी सेवाओं के लिए हकीम अब्दुल्ला और हकीम नजीफुर्रहमान को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। जबकि खेल सांस्कृतिक सप्ताह में प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.