बिजनौर, नवम्बर 14 -- गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकेडमी में बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर खेलकूद तथा कीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सुबह विद्यार्थियों के रंग-बिरंगे परिधान पहन कर पहुँचने से विद्यालय की रौनक और भी बढ़ गई तथा समूचा वातावरण गूंज उठा। विद्यालय परिसर को रंग- बिरंगी झंडियों से सजाया गया था। अध्यापक सुखदेव सिंह, मनीष कुमार, जसपाल सिंह, सरजीत सिंह, नवदीप सिंह तथा गुरविंदर कौर, दिलप्रीत कौर, अस्मिता चौहान ने संयुक्त रूप से प्रार्थना और शबद कीर्तन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम चार वेला में जूनियर वर्ग के लिए उल्टी सीधी दौड़, मेंढक दौड़, चम्मच दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जबकि अंतिम चार वेला में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कई रोचक खेलों में भाग लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.