सहरसा, फरवरी 16 -- सोनवर्षाराज। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।बच्चे बूढ़े व महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई थी।सभी सभी शिवालयों को सजा कर भव्य रूप दिया गया था।और जगह जगह पर रामधुनी व मेले का भी आयोजन किया गया था। बड़ी़ संख्या में लोगों ने व्रत रखकर विभिन्न शिवालयों मंदिरों में आस्था पूर्वक भगवान शिव को जलाभिषेक किया। अक्षत चंदन बिल्वपत्र आदि से पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल का वरदान मांगा।ऐसा मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव व मां पार्वती का विवाह हुआ था । इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है । महाशिवरात्र...