जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जिलें में श्रद्धा, ज्ञान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक स्थलों पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा राष्ट्रनायकों के स्मरण के साथ विविध आयोजन संपन्न हुए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, प्रशासनिक भवन समेत जिले के स्कूल-कॉलेजों में मां सरस्वती का विधिविधान से पूजन हुआ। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने ज्ञान, विवेक तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हवन-यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण किया गया। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा, सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बारीनाथ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.