जौनपुर, दिसम्बर 29 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वर्ष पूरे होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। कहा कि कांग्रेस देश वासियों के रंग रंग में बसी हुई है। भारत का स्वाधीनता आंदोलन कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा गया और अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से देश को कांग्रेस के नेतृत्व में मुक्त कराया गया। इसके अलावा खुटहन और नौपेड़वा में भी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना मनाया। राजीव भवन पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद भारत का हर स्तर पर विकास करने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया। पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम कांग्रेस ने किया। बरसठी ब्लॉक के कांटी न्याय पंचायत के घनापुर गांव में कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.