जामताड़ा, जनवरी 25 -- हर्षोल्लास के साथ हुआ प्रतिमा का विसर्जन नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती माता की प्रतिमा हर्षोउल्लास के बीच बड़े ही धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। बतादें कि सरस्वती पूजा को लेकर नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर शुक्रवार को माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ भक्तिभाव से पूजा-अर्चना किया गया। इसके पश्चात रविवार को पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पतरोडीह, लटैया, नारायणपुर बाजार, मदनाडीह, भैयाडीह, पबिया, चैनपुर, कोरीडीह-2 समेत विभिन्न गांवों में गाजे-बाजे के साथ माता सरस्वती की प्रतिमा निकल कर गांव भ्रमण करते हुए स्थानीय तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया गया। जिसमें इ...