भागलपुर, जनवरी 28 -- 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सुल्तानगंज के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्रों और नागरिकों ने देशभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबसे पहले सुल्तानगंज के प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख ने झंडा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद नगर परिषद सभागार में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मनरेगा, रेफरल अस्पताल, कृषि भवन, व्यापार मंडल में भी झंडोत्तोलन किया गया। सुल्तानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों के नेता, शहर के प्रबुद्धजन नागरिक, वार्ड पार्षद, मुखिया, सभी दल के नेतागण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.