घाटशिला, जून 7 -- बहरागोड़ा।शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिद तथा ईदगाह में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक वस्त्रों पहनकर मस्जिद में पहुंचे। वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा की। बाहरागोड़ा प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मस्जिद में पुलिस बल तैनात किया गया था। थाना प्रभारी शंकर प्रशाद कुसवाहा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी है।त्योहार के दौरान समाज के सभी वर्गों में भाईचारे का माहौल दिखा। प्रशासन ने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.