बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार दिवस पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सरकारी भवनों को नीली रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन से प्रभात फेरी निकालकर की गई। यह विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए गांधी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों के अलावा डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, एडीएम सोमनाथ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजदेव राम, डीपीओ एसएसए रवींद्र साह, डीपीओ योजना एवं लेखा चंदन कुमार, सामान्य शाखा के प्रभारी अधिकारी, सदर एसडीपीओ, जिला जनसंपक एवं सूचना अधिकारी प्रीति कुमारी, शिक्षा विभाग के ज्ञान प्रकाश, रेमंत कुमार, राजेंद्र कुमार आदि थे। वहीं इसके बाद गांधी स्टेडियम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉल का उद्घाटन डीएम तुषार सिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.