रिषिकेष, जनवरी 1 -- छिद्दरवाला में 14 असम राइफल्स का 67वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने बटालियान के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उनकी शौर्य गाधाओं की जानकारी दी गई। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश, देहरादून, कोटद्वार, चमोली, नैनीताल और राज्य के कई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के पूर्व सैनिक शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने अनुभव साझा करते हुए बटालियन की शौर्य गाथा का विश्लेषण किया। बताया कि बटालियन की स्थापना वर्ष 1959 में मेरठ में हुई थी। तब से लेकर आज तक विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादियों के खिलाफ कार्यवाही में बटालियन ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मान सिंह बिष्ट और संचालन सोबन सिंह नेगी ने किया। सूबेदार मान सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.