सहारनपुर, नवम्बर 14 -- पाइन हिल्स एकेडमी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी समिति रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर खालिद अंसारी और चेयरमैन सउद खान ने किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। शिक्षक तैयब ख़ान, समरीन, सोफिया, अलीशा, साद ख़ान, उरूज फ़ातिमा, आयशा खान, मानाहिल ख़ान और रयान खुर्शीद ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.