पाकुड़, सितम्बर 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला आयुष कार्यालय पाकुड़ की ओर से औषधालय में 10वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि लोग संयमित जीवनशैली अपनाकर निरोग रह सके। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने आयुष पद्धति की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयुर्वेद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति है, जिसके माध्यम से अनेक असाध्य रोगों का उपचार संभव है। उन्होंने आयुर्वेद के वैज्ञानिक आधार और इसके महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डॉ. कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.