धनबाद, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिलेक्टेड गोविंदपुर प्रभात शाखा में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कतरास नगर संघचालक सुशील चौधरी ने शिवाजी महाराज के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति, संगठन क्षमता और सुशासन के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदवी स्वराज की स्थापना कर भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना एवं बच्चों के बीच मिठाई वितरण के साथ हुआ। मौके पर नगर कार्यवाह विकास कुमार, सेवा प्रमुख रामकुमार साहू, बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक साहू सहित अनेक बाल एवं तरुण स्वयंसेवक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...