गढ़वा, अप्रैल 28 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्र गौरव दानवीर भामाशाह की 478 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोरंजन प्रसाद गुप्ता व संचालन अरुण देव गुप्ता के द्वारा किया गया। उस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि महान दानवीर भामाशाह एक प्रसिद्ध व्यापारी और मेवाड़ राज्य के महाराजा महाराणा प्रताप के सहयोगी थे। वह अपने महानदान के लिए जाने जाते हैं जब महाराणा प्रताप ने मुगलों से लड़ाई में आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया। उस समय भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति महाराणा प्रताप को दान कर दी। युद्ध जारी रखने को कहा यह दान इतनी बड़ी थी कि महाराणा प्रताप को 25 हजार सैनिकों का 25 वर्षों तक निर्वहन करने के लिए पर्याप्त धन मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.