देवघर, मार्च 16 -- सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सभी गांवों में रंगो का पवित्र त्योहार होली शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में होली को लेकर इस बार गजब का उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह डीजे पर होली गीत संगीत व नृत्य का दौर शुक्रवार देर रात तक चलता रहा। गांव के युवकों व बच्चों ने होली पर खूब मस्ती की। बच्चे एक दूसरों पर दौड़-दौड़कर रंग अबीर के साथ पलास के फूलों से बनाया गया प्राकृतिक रंग लोगों पर उड़ेल रहा था। होली का उत्सव सारवां व आसपास के कई इलाके में शनिवार को भी मनाया गया। दो दिनों तक चले होली पर्व में लोगों ने जमकर होली खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.