गढ़वा, अक्टूबर 4 -- गोदरमाना। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे रंका प्रखंड के गोदरमाना में दशहरा का त्योहार धूमधाम से संपन्न हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को कनहर नदी के महामाया घाट पर ले जाकर विसर्जन किया गया। वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर विदाई दी। वहीं गोदरमाना के नदी के तट पर 35 फीट का रावण का पुतला जलाया गया। जहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान गोदरमाना पुलिस कैंप के एसआई सिंगराय पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...